[Live]उत्तर प्रदेश मौसम 18 मई , UP mein आसमान से बरस रही आग, जानिए पूरे हफ्ते का मौसम uttar pradesh mausam samachar

18 मई मौसम , लखनऊ :- मौसम विभगा द्वारा जारी update के अनुसार राज्य में उष्ण से लेकर अति उष्ण लहर का दौर जारी है। यानि UP का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और सामान्य अधिकतम तापमान से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। इसके आलवा UP के कुछ स्थान गरम रात को भी झेल रहे हैं। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

अपने स्थान का मौसम जाने ।

18 मई उत्तर प्रदेश मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उष्ण लहर का यह दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के कुछ स्थानों पर रात को भी इस गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और रात को भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

राज्य में तेज सतही हवाओ की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 18 मई को तेज सतही हवाये जिनकी गति 25 सेक 30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती हैं चलने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में उष्ण लहर का अलर्ट

उत्तरी UP के लखीमपुर खेरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंदा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जिलों में उष्ण लहर का Yellow Alert मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

इसके आलवा दक्षिणी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भी उष्ण लहर का Yellow Alert मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इन जिलों में बागपथ, गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर,मथुरा, अलीगढ़, कांशी राम नगर, हाथरस, आगरा, फीरोजाबाद, हापुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, चित्रकूट, इलाहाबाद, बांदा , कानपुर नगर, कानपुर देहात, कौशांबी, एटा, और जालौन जिले हैं।

मौसम विभाग द्वारा Heat Wave / उष्ण लहर कब घोषित की जाती है।

मौसम विभाग द्वारा निम्न मापदंडों के आधार पर उष्ण लहर घोषित की जाती है।

किसी भी स्थान पर उष्ण लहर घोषित करने के लिए सबसे पहले देखा जाता है की वह स्थान पर्वतीय है या मैदानी। किसी मैदानी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक होना चाहिए । किसी पर्वतीय स्थान का अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक होना चाहिए।

ऊपर बताया गया मापदंड पूरा होने के बाद नीचे दिए गए दोनों मापदंडों में से कोई भी एक मापदंड पूरा होने पर उस स्थान पर मौसम विभाग द्वारा उष्ण लहर घोषित की जाती है।

  1. अधिकतम तापमान के विचलन के आधार पर :- अगर किसी स्थान का उस दिन का अधिकतम तापमान उस स्थान के सामान्य अधिकतम तापमान से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री अधिक है तो उस स्थान पर उष्ण लहर घोषित की जा सकती है।
  2. वास्तविक अधिकतम तापमान के आधार पर :- अगर किसी स्थान का उस दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है तो वहाँ उष्ण लहर घोषित की जा सकती है। इसी तरह अगर किसी स्थान का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है तो वहाँ अति उष्ण लहर घोषित की जा सकती है।

किसी भी तटीय स्थान पर उष्ण लहर घोषित करने के लिए निम्न मापदंड देखा जाता है।

अगर किसी तटीय स्थान का उस दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री या उससे अधिक है तथा यह तापमान उस स्थान के सामान्य अधिकतम तापमान से 4.5 डिग्री ज्यादा है तो उस तटीय स्थान पर उष्ण लहर घोषित की जा सकती है।

Leave a Comment